![भाजपा राज में ही विकास संभव - शिव वर्मा भाजपा राज में ही विकास संभव - शिव वर्मा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/30/3362202-untitled-21-copy.webp)
राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा राज में ही विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल में इस प्रदेश की जनता ने अपनी आंखों से प्रदेश के कायाकल्प होते देखा है। छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि छोटा राज्य में विकास की अपार संभावना है। आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है भारत अब चांद पर भी पहुंचे चुका है।
तथा देश को लंबे समय के लिए मोदी जी की आवश्यकता है देश दुनिया में डंका बजाने वाले ऐसे कर्मठ देश सेवक राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर फिर भारत को विश्व गुरु की स्थान पर पहुंचने एवं देश की सुरक्षा सैनिकों का सम्मान तथा गांव गरीब किसान नौजवान मजदूर महिलाओं का सम्मान करने वाले राष्ट्रभक्त को देश की जनता आने वाले समय में फिर देश का सेवा करें ऐसा जनता का मनोबल बना हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा अभी वर्तमान में विकास के नाम से सिर्फ ढिंढोरा पीट रहे तथा काम कहीं पर नहीं चल रहे हैं पंचायत के सरपंच परेशान नगर पंचायत नगर पालिका नगर निगम एवं जिला पंचायत व जनपद के पदाधिकारी तथा जन प्रतिनिधि परेशान इससे ज्यादा प्रदेश की जनता परेशान है। गांव तथा शहर के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को जूझना पड़ रहे हैं। जनता पूछ रही है विकास क्यों नहीं हो रहा है। भाजपा के 15 साल में छत्तीसगढ़ जो विकास पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने किया है वह कार्य छत्तीसगढ़ के करोड़ लोगों के दिल पर बसा हुआ है। गरीबों को ₹1 किलो में चावल, पढ़े लिखे नौजवानों को कौशल उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित करना, आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाना, तेंदूपत्ता तोड़ने वाले लोगों के पैर में कांटा न लगे उसका भी चिंता भाजपा सरकार ने किया, अनेक स्कूल, अस्पताल, सिंचाई की सुविधा, सड़कों का जाल, सामुदायिक भवन, सामाजिक भवन, स्मार्ट कार्ड, मुख्यमंत्री निधि से अनेक लोगों का गंभीर बीमारी इलाज, सरस्वती साइकिल योजना , बेटी के शादी में पैसा नैनिहाल छात्रवृत्ति,सबके साथ सबका विकास और सब पर बराबर का विश्वास लेकर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी जिसे विकास के नाम से जाना जाता है। वर्मा ने आगे कहा कि विकास तो सिर्फ भाजपा की देन है। इसलिए जनता भी कहता है कि भाजपा है तो विकास है।