छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकास भाजपा के शासनकाल में हुआ है: अरूण साव

Shantanu Roy
28 April 2023 1:56 PM GMT
छत्तीसगढ़ में विकास भाजपा के शासनकाल में हुआ है: अरूण साव
x
छग
रायपुर/कांकेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के द्वितीय दिवस आज राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति का संकल्प लेते हुए कांग्रेस को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत ने की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर हमेशा से राजनीतिक चेतना का केन्द्र रहा है । कांकेर से कई राजनीतिक आंदोलनों की शुरुआत हुई है। आज की बैठक में उपस्थित बहनों की आवाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उठेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थिति ऐसी बना दी है कि छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों का जीना दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरेआम वादाखिलाफी कर रहे हैं। छग की जनता से झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। सरकार बनते ही सौ दिनों में शराबबंदी करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री, अपने वादे से मुकरते अब यह कह रहे हैं कि जनता पीना बंद करेगी तो शराबबंदी लागू करेंगे। यह सरासर छत्तीसगढ़ की बहनों के साथ धोखा है जिन्होंने शराबबंदी के नाम पर कांग्रेस को वोट किया था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की 18 लाख बहनों के सिर से आवास छीनने का काम भूपेश बघेल ने किया है। पिछले साढ़े 4 वर्षों में ही कांग्रेस के शासन में महिलाओं के साथ अत्याचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है । इस सरकार में जनता ने एक अपराधी को लड़की की चोटी पकड़ कर घसीटते हुए, अपनी मांग मनवाने के लिए महिलाओं को मुण्डन होते देखा है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाऐं चला रहे हैं, वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार उनसे रोजगार छीनने का काम कर रही है। पहले स्व-सहायता की बहनों से रोजगार छीना, अब वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाले समूहों के साथ भी धोखा कर रहे हैं। प्रदेश में जबसे कांग्रेस सरकार आई है प्रदेश की 7 हजार बहनों की अस्मत अपराधियों के द्वारा लूटी गई है । इस सरकार ने विधवा बहनों से भी छल किया है । प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपराध की ओर बढ़ रहे है। पूरे प्रदेश में माफिया, गुण्डाराज है। चार वर्षों में कांग्रेस ने विकास का कोई काम नहीं किया है । छत्तीसगढ़ में जो भी विकास दिखता है, वह भाजपा के 15 साल के शासन के दौरान किया गया विकास है। बाद में पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए नक्सल मुद्दे पर बोलते हुए श्री साव ने कहा कि ये प्रदेश का दुर्भाग्य है कि दंतेवाड़ा में शहीद हुए जवानों में से दो जवानों को अपने घर में भी अंतिम संस्कार नसीब नहीं हो पाया है। एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि नक्सली खात्मे की ओर हैं, वहीं दूसरी ओर यह घटना दिखाती है कि कांग्रेस सरकार नक्सलियों के आगे नतमस्तक है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से कमजोर करने का कार्य लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रदेश में हर तरफ महिला अपराध की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का वादा करके कांग्रेस ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति में आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने महिला मोर्चा की बहनें तैयार बैठी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश से एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में देश से बाहर फेंकेगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकलाप से दुखी महिलाओं की बद्दुआओं से भूपेश सरकार ढह जाएगी। उन्होंने कहा की भूपेश बघेल ने प्रदेश की आधी जनसंख्या महिलाओं से धोखा करके अपना पैर कुल्हाड़ी में मार लिया है। हम महिला मोर्चा की बहनों को साथ लेकर एक-एक घर में जाकर महिलाओं को दुख देने वाले भूपेश सरकार के कारनामों के खिलाफ जगायेंगे। और उनकी सम्मिलित शक्ति से छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को आईना दिखाएंगे। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा प्रदेश की जनता से वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति बैठक में बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को छलकर, झूठे वादे करके प्रदेश में सत्ता हासिल किया। अपने साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में एक भी वादे को प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया। बैठक का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले ने व आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा देवी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कांकेर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला संगठन प्रभारी यशवंत जैन, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, शीतल नायक, ममता साहू, मीनल चौबे, किरण बघेल सहित प्रदेश, जिला पदाधिकारी सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story