छत्तीसगढ़

समोदा में विकास घोषणाओं की सौगात: स्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन निर्माण को मिली मंजूरी

SHIDDHANT
15 May 2026 10:01 PM IST
समोदा में विकास घोषणाओं की सौगात: स्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन निर्माण को मिली मंजूरी
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार आरंग विकासखंड के ग्राम समोदा में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल। राज्य शासन के निर्देश पर एक महीने के भीतर सभी आवेदनों का समाधान कर आवेदक को लिखित सूचना दी जाएगी।
विकास कार्यों की तत्काल घोषणा और निर्देश
सांसद ने जनहित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए:समोदा में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 15 दिनों के भीतर अस्थायी भवन में शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही बनरसी में धान मंडी के लिए उपयुक्त स्थान का चयन ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर करने को कहा। बृजमोहन अग्रवाल ने ओलावृष्टि और बाढ़ राहत की रुकी हुई राशि का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महतारी वंदन योजना और गैस कनेक्शन के आवेदनों को लेने में आनाकानी करने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी पात्र हितग्राही का आवेदन रिजेक्ट नहीं होना चाहिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 9 में कैलाश सतनामी के खेत से लेकर रमेश सोनकर के खेत तक सीसी रोड का निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की साथ ही आगनवाड़ी भवन निर्माण की घोषणा की।
शिविर को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र अंत्योदय है। जब-जब कमल का फूल खिलता है,
सरकार
खुद चलकर जनता के पास आती है। सुशासन का अर्थ है कि आम आदमी को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
सांसद ने नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न कराया और किशोरियों को हेल्थ किट वितरित की। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 52 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। कक्षा पांचवीं एवं आठवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाज कल्याण एवं श्रम विभाग से जरूरतमंदों को ई-श्रम कार्ड एवं भवन अनुज्ञा पत्र, राजस्व विभाग से किसानों को किसान किताब तथा ग्रामीणों को आय प्रमाण पत्र वितरित किए गए। परिवहन विभाग से युवाओं को लर्निंग लाइसेंस सौंपे गए। उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। दिव्यांगजनों के ट्राइसाइकिल के आवेदन पर सांसद ने एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका आरंग अध्यक्ष संदीप जैन, समोदा नगर पंचायत अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार ज्योति मसियारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story