छत्तीसगढ़

विकास और सफाई अभियान: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीम के साथ स्थलों का निरीक्षण

Shantanu Roy
7 March 2026 9:45 PM IST
विकास और सफाई अभियान: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीम के साथ स्थलों का निरीक्षण
x
छग
Sarangarh. सारंगढ़। जिले के मुख्यालय सारंगढ़ को विकसित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को अपनी पूरी टीम के साथ शहर के कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, रंग-रोगन कार्य और अन्य विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सबसे पहले गधाभाठा रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के पास कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने
नगरपालिका
के सीएमओ को निर्देश दिए कि स्थल पर मिट्टी डालकर रोलर चलाया जाए और आसपास की झाड़ियों तथा गंदगी को हटाया जाए। इसी दौरान उन्होंने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली और जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने जेलपारा और रेंजरपारा पुल के पास चल रहे रंग-रोगन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तावित सर्किट हाउस स्थल का भी जायजा लिया। यह सर्किट हाउस करीब ढाई एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्य जल्दी प्रारंभ कर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान लोहारिन डबरी तालाब की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया गया। इसके अलावा मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने झोपड़ियों और अवैध ठेलों को हटाने तथा परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण कर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएचई विभाग को श्मशान घाट में बोर खनन कराने का आदेश भी दिया गया।

कलेक्टर ने सब्जी मार्केट का भी निरीक्षण किया और दुकानों के शेड में हुए बेजा कब्जों को हटाने तथा पूरे बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कमला नगर मुड़ापार वार्ड क्रमांक 11 स्थित तालाब किनारे हुए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश भी जारी किए गए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई, रंग-रोगन सजावट और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक विभाग सक्रिय भूमिका निभाए। निरीक्षण अभियान से यह स्पष्ट हुआ कि सारंगढ़ जिले में अवैध कब्जों को हटाने, सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से सम्पन्न हों और शहरवासियों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
Tagsसारंगढ़ विकासकलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजेइंडोर स्टेडियमरेंजरपारा पुलसर्किट हाउस स्थलमुक्तिधामअवैध कब्जा हटानाशहर सफाईसौंदर्यीकरणसब्जी मार्केटतालाब किनारे अतिक्रमणपीएचई विभागश्मशान घाटबाउंड्रीवाल निर्माणएसटीपी निर्माणरंग-रोगन कार्यनगरपालिका निर्देशजिला मुख्यालय सारंगढ़छत्तीसगढ़ समाचारविकास निरीक्षणशहर व्यवस्था सुधारव्यवस्था सुधारSarangarh DevelopmentCollector Dr. Sanjay KannaujeIndoor StadiumRangerpara BridgeCircuit House SiteMuktidhamRemoval of Illegal EncroachmentCity CleanlinessBeautificationVegetable MarketEncroachment on Pond BankPHE DepartmentCrematoriumBoundary Wall ConstructionSTP ConstructionPainting WorkMunicipality InstructionsDistrict Headquarters SarangarhChhattisgarh NewsDevelopment InspectionCity System ImprovementSystem Improvementछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story