छत्तीसगढ़

नक्सल संगठन में स्नाइपर स्पेशलिस्ट देवा मारा गया

Nilmani Pal
16 Nov 2025 12:19 PM IST
नक्सल संगठन में स्नाइपर स्पेशलिस्ट देवा मारा गया
x

सुकमा. जिले के तुमालपाड़ जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हुई. जवानों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. इनमें 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर माड़वी देवा शामिल है. साथ ही मुठभेड़ में पोड़ियम गंगी (सीएनएम कमांडर) और सोड़ी गंगी (एरिया कमेटी सदस्य) मारे गए हैं. मौके से कई हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था. रविवार सुबह जवानों के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियों का जवाब दिया. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही. मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा, सीएनएम कमांडर पोड़ियम गंगी और एरिया कमेटी सदस्य सोड़ी गंगी ढेर हुए हैं.

Next Story
null