छत्तीसगढ़

बेसहारा महिला की हुई मौत, CAF जवानों ने दिया शव को कंधा

Nil dhankar
14 May 2023 1:41 PM IST
बेसहारा महिला की हुई मौत, CAF जवानों ने दिया शव को कंधा
x
छग

भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत भीरागांव में 80 वर्षिया एक वृद्ध महिला खोरीन बाई पति फत्तेलाल की अपने घर पर ही वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई थी। वृद्ध महिला अकेली ही रहती थी और वह बेसहारा थी। उसका कोई परिवार नही था। गांव व परिवार का कोई भी व्यक्ति उसके अंतिम संस्कार करने आगे नहीं आ रहा था।

इस बात की जानकारी किसी ने 22वीं बटालियन छत्तीसगढ सशस्त्र बल भीरागांव के कंपनी कमांडर उग्रेश दीवान को दी। कंपनी कमांडर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बटालियन के कमाडेंट एसआर भगत के निर्देश बाद कंपनी कमांडर उग्रेश दीवान के नेतृत्व में बटालियन के शेष जवान मृत महिला के घर पहुंचे एवं अंतिम यात्रा की तैयारी कर अंतिम संस्कार किया।

Next Story