छत्तीसगढ़

YouTuber होने के बावजूद पुलिस की नजर से नहीं बच सका आरोपी, निकला बाइक-मोबाइल चोर

jantaserishta.com
2 Sept 2026 12:40 PM IST
YouTuber होने के बावजूद पुलिस की नजर से नहीं बच सका आरोपी, निकला बाइक-मोबाइल चोर
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: रायगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को वाहन चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथी एवं घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार चौहान (29 वर्ष), पिता गंगाराम चौहान, निवासी चुहकीमार, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बाइक के हैंडल में टंगे झोले से मोबाइल समेत मोटरसाइकिल किये थे चोरी
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बसंत राठिया (37 वर्ष), निवासी फुलीकुण्डा, थाना लैलूंगा ने दिनांक 23 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 29 जून 2026 को खाद लेने घरघोड़ा आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-UA-3703 को जैन पंडा के घर के सामने खड़ा किया था। मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे झोले में उसका रेडमी मोबाइल फोन रखा हुआ था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल और मोबाइल दोनों गायब मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस के सक्रिय मुखबिर की सूचना पर निगरानी बदमाश महेश पैंकरा पकड़ाया
वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है।
सूचना पर घरघोड़ा पुलिस टीम ने घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी महेश पैंकरा (34 वर्ष), निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी विकास चौहान निवासी चुहकीमार के साथ मिलकर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी महेश पैंकरा के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल CG-13-UA-3703 तथा करीब ₹20,000 कीमत का रेडमी मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया। घटना के बाद से सहआरोपी विकास चौहान फरार था।
यू-ट्यूबर होने के बावजूद पुलिस की नजर से नहीं बच सका आरोपी
फरार आरोपी विकास चौहान के संबंध में पुलिस द्वारा लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। पूछताछ में उसके साथियों से पता चला कि विकास यू-ट्यूब चैनल चलाता है और यू-ट्यूबर है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा उसके यू-ट्यूब चैनल पर भी निगाह रखी जा रही थी तथा उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।
इसी दौरान कल दिनांक 01 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विकास चौहान अपने गांव चुहकीमार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल गांव में दबिश देकर आरोपी विकास कुमार चौहान (29 वर्ष) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी विकास चौहान ने अपने साथी महेश पैंकरा के साथ मिलकर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को 01 सितंबर 2026 की दोपहर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की सतत निगरानी से फरार आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत निगरानी बदमाशों, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। घरघोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई में एक ओर चोरी का सामान बरामद किया गया, वहीं घटना में शामिल फरार आरोपी को भी पुलिस ने लगातार निगरानी एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में कार्यवाही में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक युगल मिश्रा, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्योराम पटेल एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story