छत्तीसगढ़

उप सरपंच की मौत, आकाशीय बिजली का कहर

Nilmani Pal
12 Jun 2026 12:58 PM IST
उप सरपंच की मौत, आकाशीय बिजली का कहर
x
BREAKING

कांकेर। प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। इसी बीच शुक्रवार सुबह कांकेर के अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिरने से उप सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।

इससे पहले गुरुवार शाम रायपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि सरगुजा और कोरबा में जमकर बादल बरसे, जिससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बने विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण तंत्र तथा सक्रिय मौसमी द्रोणिका (ट्रफ) के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

Next Story