छत्तीसगढ़

घर में डिप्टी रेंजर की मिली लाश, पत्नी को छोड़ रह रहे थे दूसरे महिला के साथ

Nil dhankar
17 Oct 2021 11:26 AM IST
घर में डिप्टी रेंजर की मिली लाश, पत्नी को छोड़ रह रहे थे दूसरे महिला के साथ
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। चकरभाठा में रहने वाले डिप्टी रेंजर की लाश उनके ही घर में मिली है। शव तीन दिन पुरानी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसमें डिप्टी रेंजर के मौत का कारण स्पष्ट होगा। चकरभाठा स्थित राम मंदिर के पीछे रहने वाले देवेंद्र पाठक डिप्टी रेंजर थे। बीते एक साल से वे ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। वे अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे। इसी बीच उन्होंने चकरभाठा में ही रहने वाली एक और महिला को अपने साथ रख लिया। इसे लेकर उनका पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था।

वहीं, दूसरी महिला भी उनकी पत्नी से भी विवाद करती थी। बुधवार को उनकी पत्नी और बेटी बिलासपुर चली गई। वहीं, महिला भी अपने घर चली गई। इस बीच डिप्टी रेंजर बुधवार की शाम साले के चकरभाठा स्थित घर गए। वहां उन्होंने साले के साथ बैठक शराब पी। इसके बाद वे अपने घर लौट आए। इसके बाद आसपास के रहने वालों ने उन्हें नहीं देखा। शनिवार की दोपहर घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी डिप्टी रेंजर की पत्नी को दी।

Next Story