छत्तीसगढ़

डिप्टी मैनेजर के बेटे की मिली लाश

Nilmani Pal
14 Dec 2021 5:05 PM GMT
डिप्टी मैनेजर के बेटे की मिली लाश
x
छत्तीसगढ़

जांजगीर। जिले में डिप्टी मैनेजर के बेटे की लाश 48 घंटे बाद मिली है। वह रविवार को अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया था, तभी दोपहर को नहाते वक्त हसदेव नदीं में डूब गया था। मंगलवार को उसका शव अपने आप पानी के ऊपर आ गया। पिछले 2 दिनों से SDRF(स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम उसकी तलाश कर रही थी। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका था। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। रविवार को कोरबा जिले के दीपका इलाके से मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर अशोक प्रवीण सिंह का बेटा आयुष्मान सिंह (15) अपने परिवार के साथ जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाने आया था। दोपहर को करीब 1 से 2 बजे के बीच आयुष्मान अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ नहाने के लिए नदी में गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

आयुष्मान के लापता होने के बाद से ही SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रहीं थी। रविवार को टीम ने देर शात तक आयुष्मान का पता लगाया। इसके बाद सोमवार दिनभर टीम उसकी खोजबीन करती रही। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को जब रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। तब करीब 12 बजे के आस-पास आयुष्मान का शव अपने आप नदी में ऊपर आ गया। आयुष्मान का शव देख परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। आशंका जताई गई थी के नहाने के वक्त आयुष्मान का पैर पत्थरों में फंसा होगा। इसकी वजह से ही वह डूब होगा। आयुष्मान का परिवार कोरबा जिले के दीपका इलाके के परम मित्र नगर बतारी का रहने वाला है। आयुष्मान कोरबा के ही इंडस पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र था।

Next Story