उप अभियंता (सिविल) चयन परीक्षा 2022: परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 17,902 परीक्षार्थी शामिल हुए

DEMO PIC
रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा उप अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन आज किया गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों के 58 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस परीक्षा में 19,902 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 20,436 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया था। उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 87.6 रहा। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर उप अभियंता सिविल के 400 पदों पर भर्ती के लिए उप अभियंता भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





