छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर को मंत्री मोहन मरकाम का OSD बनाया गया

Nil dhankar
9 Aug 2023 6:49 AM IST
डिप्टी कलेक्टर को मंत्री मोहन मरकाम का OSD बनाया गया
x

रायपुर। मंत्री मोहन मरकाम के निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, निज सचिव और निज सहायक की पदस्थापना की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार डिप्टी कलेक्टर बीजापुर बन सिंह नेताम को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, सहायक आयुक्त कार्यालय आदिवासी विकास कोण्डागांव के सहायक ग्रेड-3 श्री आर. सन्मुख राव को निज सचिव और श्री शोभी लाल नेताम सहायक ग्रेड-2 कार्यालय प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कोण्डागांव को निज सहायक के पद पर पदस्थ किया है।

तीनों की सेवाएं पैतृक विभाग से लेते हुए उन्हें आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम के निज स्थापना में पदस्थ किया गया है।

Next Story