छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर और ASP ने की जुंबा डांस, वायरल हुआ वीडियो

Nilmani Pal
4 Feb 2023 11:04 AM GMT
डिप्टी कलेक्टर और ASP ने की जुंबा डांस, वायरल हुआ वीडियो
x
छग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले की स्थापना दिवस के मौके पर 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं 1 फरवरी से 10 फरवरी तक इसके तहत खेलकूद, जुंबा, मैराथन, साइक्लोथॉन समेत कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत पेंड्रा के हाईस्कूल मैदान में शनिवार को जुंबा डांस के साथ ही अरपा मैराथन का भी आयोजन किया गया।

इसमें जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया, एसपी योगेश पटेल, ASP अर्चना झा और राज्य अजजा आयोग की सदस्य अर्चना पूर्ति सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।एडिशनल एसपी अर्चना झा और डिप्टी कलेक्टर हितेश्वरी बाघे जुंबा डांस पर जमकर थिरकती हुई नजर आईं। दोनों ने पूरे उत्साह के साथ ताल से ताल मिलाते हुए डांस किया। अधिकारियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे पसंद भी किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों को इतने सहज रूप में अपने बीच पाकर लोग भी बहुत खुश नजर आए।


Next Story