छत्तीसगढ़
CG विधानसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया पर डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान
jantaserishta.com
19 Aug 2023 2:48 PM IST

x
रायपुर: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक से पांच सदस्यों का पैनल जिला कांग्रेस को देंगे. 24 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे. 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी सभी आवेदनों को जिला कांग्रेस को देगी. जिला कांग्रेस कमेटी आंकलन करने के बाद अधिकतम तीन नामों का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज सकती है.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस भवन में शनिवार को पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई. इसमें विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. वेणुगोपाल ने चुनाव के लिए गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की. उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सभी पर्यवेक्षक भी थे, और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य थे. सभी समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. टिकट वितरण की प्रक्रिया की लेकर बताया कि सभी सीनियर्स को जानकारी दी गई है.
Tagsछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कांग्रेसटीएस सिंहदेवChhattisgarh Assembly ElectionChhattisgarhChhattisgarh CongressTS Singhdev
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





