छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च

Nil dhankar
24 Sept 2024 2:12 PM IST
डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च
x
रायपुर raipur newsउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को लॉन्च किया। इस गाने में 'स्वच्छता परमो धर्म:' को रेखांकित करते हुए लोगों को 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है। Deputy Chief Minister Arun Saw

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थीम सांग को लॉन्च करते हुए कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने राज्य के सभी नगरीय निकायों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' की थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।

हमारे देश की परंपरा में स्वच्छता का हमेशा से ही संस्कार रहा है। 'स्वच्छता परमो धर्म:' के ध्येय को आगे रखकर हम पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के दौरान सभी नगरीय निकायों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक और प्रेरित करने तथा साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने अलग-अलग तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Next Story