
बस्तर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बस्तर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे जगदलपुर में आयोजित राज्योत्सव उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 10:45 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर के लिए रवाना होंगे. वहां से सुबह 11:15 बजे स्टेट प्लेन से वे जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी विमानतल के लिए रवाना होंगे.
दोपहर 12 बजे जगदलपुर पहुंचने के बाद वे सिटी ग्राउंड जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1:15 से 2 बजे तक सर्किट हाउस जगदलपुर में रुकेंगे. इसके बाद 2 बजे सर्किट हाउस से माँ दंतेश्वरी विमानतल के लिए रवाना होंगे और 2:15 बजे स्टेट प्लेन से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 3 बजे रायपुर आगमन के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार द्वारा अपने निवास (एम-6, सेक्टर 24, नवा रायपुर) लौटेंगे.





