छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव ने शहीद कर्नल सिंह विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में किया ध्वजारोहण

Nil dhankar
26 Jan 2025 10:55 AM IST
डिप्टी सीएम अरुण साव ने शहीद कर्नल सिंह विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
x

रायगढ़। डिप्टी सीएम अरुण साव ने शहीद कर्नल सिंह विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में ध्वजारोहण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, वन मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसी तरह सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक सु लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक चैतराम अटामी जिला मुख्यालय बीजापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Next Story