छत्तीसगढ़

पटवारियों से काम पर लौटने की अपील; कांग्रेस पर भी बरसे डिप्टी CM साव

jantaserishta.com
31 Oct 2026 12:48 PM IST
पटवारियों से काम पर लौटने की अपील; कांग्रेस पर भी बरसे डिप्टी CM साव
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रदेशभर में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखना जरूरी है. कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. उन्होंने पटवारियों से अपील करते हुए कहा कि वह काम पर लौटें और जनता के हितों को प्राथमिकता दें.
चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बरबाद हुई फसलों के नुकसान से किसानों को उभारने के लिए सरकार सर्वे कराएगी. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि जिन किसानों ने नियम और निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल नुकसान की जानकारी दी है, उनका सर्वे कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है.
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर डीसीएम साव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, उसे जनहित और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. देश में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना कांग्रेस का एजेंडा बन गया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है, उनका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रति जनता में आक्रोश है, जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनहित, राज्य के विकास और देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का आयोजन हो रहा है और कांग्रेस यहां मौजूद रहने के बजाय दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस अनावश्यक मुद्दों पर आंदोलन कर रही है, जनता सब देख और समझ रही है.
राज्योत्सव 2026 को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर सरकार को घेरा. इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री साव ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्योत्सव छोड़कर आंदोलन करने जा रहे कांग्रेस के लोग किस मुंह से छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की बात कर रहे हैं? कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर प्रदेश को अपमानित करने और लूटना का काम किया है.
उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान और गौरव के मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया जनता जानती है. छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति सरकार के मन में सम्मान और श्रद्धा का भाव है, इसके लिए कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story