छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव आज पं. प्रदीप मिश्रा का कथा सुनने जाएंगे अमलेश्वर

Nil dhankar
27 May 2024 8:25 AM IST
डिप्टी सीएम अरुण साव आज पं. प्रदीप मिश्रा का कथा सुनने जाएंगे अमलेश्वर
x

रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव आज पं. प्रदीप मिश्रा का कथा सुनने अमलेश्वर जाएंगे। इस कथा प्रवचन को सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। लिहाजा सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की हुई हैं। इसी तरह पुलिस ने भी ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली हैं।

यातायात पुलिस ने कथा प्रवचन से पहले शहर के लिए रोडमैप भी जारी किया हैं। प्रचंड गर्मी के बीच होने जा रहे इस आयोजन के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया हैं। बता दें कि कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है, अत: इस श्रद्धालुओं के सुगमता व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर शहर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए यातयात पुलिस द्वारा निम्नानुसार मार्ग निर्धारित किया गया है।

Next Story