छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरूण साव कल रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे

Shantanu Roy
5 Oct 2025 9:58 PM IST
डिप्टी सीएम अरूण साव कल रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे
x
छग
Raigarh. रायगढ़। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 6 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा प्रोटोकाल के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नगर निगम आॅडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ पहुंचेंगे और लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आरक्षित। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 2.30 बजे कार्यालय नगर पंचायत पुसौर पहुंचेंगे और लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात दोपहर 3.20 बजे पुसौर से नगर पंचायत सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story