छत्तीसगढ़

सरगुजा में खराब सड़कों को देखकर भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव

Shantanu Roy
8 Oct 2026 4:29 PM IST
सरगुजा में खराब सड़कों को देखकर भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव
x
छग
Surguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सरगुजा प्रवास के दौरान एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सड़क, पुल और साफ-सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अंबिकापुर-प्रतापपुर खड़गवां मार्ग पर स्थित महानदी पुल की खराब सड़क देखकर डिप्टी सीएम अधिकारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सड़क की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए। सड़क की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्या किसी बड़े
हादसे का इंतजार
किया जा रहा है? उप मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण के दौरान सड़क और पुल की स्थिति को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया। जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सरगुजा दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर सड़क, पुल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वे अंबिकापुर-प्रतापपुर खड़गवां मार्ग पर स्थित महानदी पुल पहुंचे। यहां सड़क की स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के कामकाज पर गंभीर नाराजगी जताई।

महानदी पुल पर अधिकारियों को लगाई फटकार
महानदी पुल पर सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर सड़क की मरम्मत समय पर क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "मैं आकर हर जगह बताऊं कहां गड़बड़ है, कहां मरम्मत करनी है।" डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क की खराब स्थिति को तत्काल सुधारा जाए। उन्होंने सड़क की मरम्मत के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

बोले- एक्सीडेंट होने की प्रतीक्षा कर रहे हो क्या?
सड़क की खराब हालत देखकर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सवाल किया, "एक्सीडेंट होने की प्रतीक्षा कर रहे हो क्या?" उप मुख्यमंत्री की नाराजगी सड़क की खराब स्थिति और समय पर मरम्मत नहीं होने को लेकर थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क पर मौजूद खराब हिस्सों को जल्द ठीक किया जाए, ताकि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सड़क और साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
सरगुजा प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सड़क और पुल के साथ साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जहां कमियां मिलीं, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों को स्वीकृत कार्य समय-सीमा में पूरा करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Next Story