छत्तीसगढ़
डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- 'प्रत्याशी तय नहीं कर पा रहे'
jantaserishta.com
16 March 2024 12:53 PM IST

x
रायपुर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया में कार्टून युद्ध शुरू हो चुका है. इसके साथ ही कांग्रेस के भाजपा पर राजनीति के स्तर को नीचा गिराने से सवाल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में किसने राजनीति का स्तर गिराया, प्रशासनिक स्तर को गिराया, यह जनता देख रही है. नैतिकता की बात करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता है.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चिंतामणि महाराज एक बड़े वर्ग के सम्माननीय हैं. कांग्रेस में वे लंबे समय तक रहे, और भाजपा में अब उनके घर वापसी हुई है. समाज के बहुत सम्माननीय व्यक्ति हैं, इसलिए उनके लिए इस तरह की बातें करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर कहा कि भाजपा पूरी तरह से मजबूती से चुनाव की मैदान में है. वहीं कांग्रेस के ऐसे हालात हैं कि प्रत्याशी तय नहीं कर पा रहे. कांग्रेस की टिकट पर कोई लड़ने को तैयार नहीं है.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. विधानसभा के चुनाव समाप्त होते ही भाजपा लोकसभा की तैयारी में जुट गई थी. लगातार बैठक हो रही हैं. विधानसभा के सम्मेलन पार्टी ने शुरू कर दिए हैं. प्रत्याशी भी घोषित हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास किया है. इसलिए आम जनता ने तय किया है कि तीसरी बार देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी को सौंपेंगे.
वहीं प्रशासनिक फेरबदल पर कांग्रेस के बयान पर अरुण साव ने कहा कि प्रशासनिक फेरबदल रूटिंग के प्रशासनिक काम है. कांग्रेस देश के विकास पर छत्तीसगढ़ के विकास पर बात करे. 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. आम लोगों के जीवन में कैसे परिवर्तन आया है. इन मुद्दों पर कांग्रेस बात करे. कांग्रेस आज मुद्दाविहीन है, नेतृत्व विहीन है, और नियत विहीन है, इसलिए आज कोई कांग्रेस की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है.
Tagsलोकसभा चुनावकांग्रेसभाजपाकार्टूनउप मुख्यमंत्री अरुण सावअरुण सावLok Sabha ElectionsCongressBJPCartoonDeputy Chief Minister Arun SaoArun Sao
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





