छत्तीसगढ़
पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक
Shantanu Roy
2 July 2025 9:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व रक्षा सचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल डॉ. शेखर दत्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि: “पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने राष्ट्र सेवा और प्रशासनिक जीवन में उत्कृष्ट कार्य कर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
पूर्व रक्षा सचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) July 2, 2025
उन्होंने राष्ट्र सेवा और प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य कर अमिट छाप छोड़ी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल दें।
ॐ शांति। pic.twitter.com/0swORKYH76
उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को संबल एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की। डॉ. शेखर दत्त का लंबा प्रशासनिक अनुभव और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देश के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके निधन से देश ने एक अनुभवी और दूरदर्शी प्रशासक को खो दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





