छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने CGPSC 2024 सफल उम्मीदवारों को दी बधाई
Shantanu Roy
21 Nov 2025 4:24 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2024 की परीक्षा में सफल सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विजय शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उम्मीदवारों की अथक मेहनत, निरंतर समर्पण और अटूट इच्छाशक्ति का उत्कृष्ट प्रमाण है। उपमुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि लोक सेवा आयोग की परीक्षा केवल एक प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक व्यक्ति के धैर्य, ज्ञान, कौशल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की परीक्षा भी है।
उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों को उनके प्रयासों के लिए सराहना की और कहा कि उनका यह सफर आने वाले वर्षों में प्रदेश की सेवा और विकास के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। विजय शर्मा ने इस अवसर पर यह भी आशा जताई कि सफल उम्मीदवार अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग प्रदेश के सुशासन और जनकल्याण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक प्रणाली की मजबूती और सरकारी योजनाओं की सफलता में अब यह नई पीढ़ी निर्णायक भूमिका निभाएगी। उनका यह योगदान केवल प्रशासनिक दक्षता तक सीमित नहीं होगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाने में महत्वपूर्ण रहेगा।
Next Story





