छत्तीसगढ़
नवागांव में महरा झरिया समाज सम्मेलन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Shantanu Roy
27 April 2025 7:36 PM IST

x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम नवागांव में आयोजित महरा झरिया समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होकर समाजजनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने समाज की एकता, जागरूकता और विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज का संगठित होना और शिक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और स्वावलंबन को अपनाकर समाज और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की। साथ ही सरकार की ओर से समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न योजनाओं और प्रयासों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और उपमुख्यमंत्री का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





