छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज बिलासपुर और सरगुजा प्रवास पर

Nilmani Pal
25 Aug 2023 6:37 AM IST
उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज बिलासपुर और सरगुजा प्रवास पर
x

रायपुर. उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज बिलासपुर और सरगुजा के प्रवास पर जाएंगे। वे रायपुर से सवेरे नौ बजे सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे बिलासपुर में सवेरे 11 बजे एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित डॉक्टर्स सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव दोपहर 12 बजे बिलासपुर से सरगुजा जिले के उदयपुर-रामगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे उदयपुर-रामगढ़ पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे वहां से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। सिंहदेव शाम साढ़े छह बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे।

Next Story