छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Nilmani Pal
5 Sept 2024 7:27 AM IST
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
x

रायपुर raipur news। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 5 सितम्बर को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 लोरमी के चारखम्भा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। Deputy Chief Minister Arun Saw

साव दोपहर 12 बजे लोरमी के कबीर भवन में नगर पालिका द्वारा किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे वहां दोपहर सवा 12 बजे शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव लोरमी में दोपहर तीन बजे से चार बजे तक अपने विधायक कार्यालय में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे लोरमी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े सात बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Next Story