छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने डौंडीलोहारा में 32.20 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

Shantanu Roy
16 Nov 2025 8:04 PM IST
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने डौंडीलोहारा में 32.20 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
x
छग
Doondilhora. डौंडीलोहारा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां 32 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए और उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डौंडीलोहारा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री साव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर विकास के लिए 3 करोड़ रुपए, मुक्तिधाम निर्माण हेतु 30 लाख रुपए, जबकि डौंडी क्षेत्र के लिए 2 करोड़ रुपए और मुक्तिधाम निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की।




इसके साथ ही चिखलाकशा में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए तथा दल्लीराजहरा के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह की गरिमा बढ़ाते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश
प्रवक्ता
देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, बालोद पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, जनपद अध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, साथ ही होरीलाल, अभिषेक शुक्ला, राजा दीवान, सौरभ लूनिया, पार्षदगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य गांव-नगर के संतुलित और सतत विकास को
प्राथमिकता
देना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है, वे तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे और इससे नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि विकास की योजनाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए की जा रही घोषणाओं के लिए आभार जताया।
Tagsअरुण सावडौंडीलोहारा विकास कार्यबालोद जिलालोकार्पण भूमिपूजनपीएम स्वनिधिमुक्तिधाम निर्माणचिखलाकशा विकासदल्लीराजहरा घोषणाछत्तीसगढ़ सरकारभाजपा कार्यक्रमArun SawDoondilhora development workBalod districtinauguration bhumi pujanPM Swanidhiconstruction of MuktidhamChikhlakshha developmentDallirajhara declarationChhattisgarh governmentBJP programछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story