छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

Nil dhankar
5 Feb 2025 2:01 PM IST
उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
x

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के बजरंगपुर नवागांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के साथ शामिल हुए। इस दौरान समर्पित कार्यकर्ता साथियों से नगर निगम राजनांदगांव में कमल खिलाने के लिए आह्वान किया। वहीं नंदई चौक में चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री साव ने कहा कि, विष्णु देव साय सरकार ने एक साल में विकास के अनेक कार्य किए हैं। इस कारण चुनाव में भाजपा को लेकर लोगों में उत्साह और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा है। यहां भाजपा के प्रति एकतरफा माहौल है।

साव ने कहा कि, साय सरकार ने मोदी की एक एक गारंटी पूरी की है। आज माता-बहनों को महतारी वंदन की 12वीं किस्त जारी की है। जबकि पिछले पांच साल में भूपेश बघेल की सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। पांच साल राजनांदगांव शहर की दुर्दशा की है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने जनता का अधिकार छीनने का काम किया। वहीं साय सरकार ने महापौर चुनने का अधिकार वापस दिया। इसलिए शहर को संवारने के लिए महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव और पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताना है। एक साल में राजनांदगांव के विकास के लिए हमारी सरकार ने 186 करोड़ रुपए दिए हैं। कांग्रेस ने इससे आधा भी नहीं दिया है। श्री साव ने कहा कि, अटल विश्वास पत्र में गरीबों को नजूल जमीन के स्वामित्व का अधिकार और प्रधानमंत्री आवास देने का वादा किया है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने संबोधित कर कहा कि, शहर के विकास के संकल्प लेकर को लेकर जाना है, अनुभवी नेता को चुनना है। महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार में विकास की चिंता नहीं करनी है।

Next Story