छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर दौरे पर

Nil dhankar
23 Sept 2024 7:12 AM IST
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर दौरे पर
x

रायपुर raipur news। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने कांकेर और चारामा प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगें। वे कांकेर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। Deputy Chief Minister Arun Saw

वे कांकेर में सवेरे 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे कांकेर के नरहरदेव स्कूल में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव शाम चार बजे कांकेर से चारामा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे चारामा में शाम साढ़े चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के बाद जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'हर घर जल' प्रमाणित योजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साव शाम साढ़े पांच बजे चारामा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।


Next Story