छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा नगर पालिका कुम्हारी को 16 करोड़ लागत के विकास कार्यों की सौगातें
Shantanu Roy
30 Oct 2025 8:55 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकुद एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्यि में आज नगर पालिका कुम्हारी में 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार की लागत के निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 15 में 30 लाख रूपए के लागत से अटल परिसर निर्माण कार्य, 5 करोड़ 32 लाख 68 हजार रूपए के लागत सेे जंजगिरी तालाब का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य, 16 लाख 92 हजार के लागत से वार्ड क्रमांक 13 जी.ई.रोड कुम्हारी टोल प्लाजा के पास आकांक्षीय शौचालय निर्माण कार्य, 03 करोड़ 01 लाख 21 हजार रूपए के लागत से नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड एवं बी.टी. रोड निर्माण कार्य, 01 करोड़ 67 लाख 72 हजार रूपए के लागत से नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्रातंर्गत विभिन्न वार्डों में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, 01 करोड़ 16 लाख 14 हजार रूपए के लागत से नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्रातंर्गत फेवर ब्लाक, चबूतरा, शेड सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 04 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए के लागत से स्व. बिन्देश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने स्व. बिन्देश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन बाउण्ड्रीवॉल हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विजय बघेल ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज नगर पालिका कुम्हारी के अंतर्गत 11 करोड़ 64 लाख लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।
साथ ही 04 करोड़ 65 लाख लागत के स्व. बिन्देश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ है। उन्होंने भूमिपूजन का महत्व बताते हुए कहा कि भूमिपूजन के माध्यम से हम धरती माता से क्षमा याचना करते हैं। निर्माण कार्य के दौरान अनेकों जीव-जन्तु मारे जाते हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए भूमिपूजन किया जाता है। इसके अलावा स्थान छोड़कर जाने वाले जीव-जन्तु के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि धरती का भार शेषनाग ने उठाया है, इसके लिए भी हम प्रार्थना करते हैं। साथ ही भवन का निर्माण वस्तुशास्त्र के अनुरूप हो, इसके लिए भी भूमिपूजन के माध्यम से कामना किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह खुशी की बात है कि आज स्वयं के भवन का निर्माण होने जा रहा है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के भविष्य गढ़ने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही है। मंत्री श्री साव ने आशा व्यक्त किया कि महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और विद्यार्थियों को नये भवन में विद्या अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सांसद श्री बघेल एवं महाविद्यालय की प्राचार्य की मांग का जिक्र करते हुए महाविद्यालय भवन के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा किया। सांसद विजय बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की विकास कुम्हारी में दिख रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। यह महाविद्यालय भी बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। उन्हांेने महाविद्यालय भवन के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण हेतु प्राचार्य की मांग का समर्थन करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव से आवश्यक राशि की घोषणा करने का आग्रह किया। महाविद्यालय की प्राचार्य सुनिता सोनवती ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्हांेने महाविद्यालय भवन के लिए बाउण्ड्रीवॉल निर्माण हेतु मुख्य अतिथि श्री साव का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर नगर पालिका कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा, अहिवारा विधायक प्रतिनिधि संजय बघेल तथा सुरेन्द्र कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





