छत्तीसगढ़
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बीरगांव नगर निगम को विकास कार्यों की सौग़ात
Shantanu Roy
4 Oct 2025 11:49 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बीरगांव नगर निगम में नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु नगर उत्थान योजना अंतर्गन 27 करोड़ रूपए एवं अधो संरचना मद में 6 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू की पहल पर बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्ड में बुनियादी नागरिक सुविधाओं के उन्नयन हेतु यह स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्थानीय सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में विभाग द्वारा मिली इस स्वीकृति को हर वार्ड में सड़क,नाली,जल निकासी और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की दिशा में इसे ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है ।बीरगांव नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों के लिए प्रक्रिया तत्काल शुरू की जा रही है।
बीरगांव नगर निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के अनुसार बीरगांव नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव तैयार कर नगरीय प्रशासन संचालनालय को प्रेषित किया गया था।स्थानीय विधायक मोतीलाल साहू ने सभी 40 वार्ड में कांक्रीटीकरण, सी सी रोड, नाली निर्माण, पेवर, उद्यान रखरखाव आदि कार्यों हेतु प्रस्ताव अग्रेषित किया था ।इस पर त्वरित निर्णय लेते हुए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने तत्काल अपनी स्वीकृति देते हुए अधो संरचना मद अन्तर्गन राशि 6 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।
आयुक्त श्री उर्वशा ने आगे बताया कि उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर बीरगांव नगर उत्थान योजना के तहत लगभग 27 करोड़ रूपए की स्वीकृति भी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दी गयी है, जिसके माध्यम से बंधवा तालाब नाला तक सड़क चौड़ीकरण, नाला निर्माण, शनिमंदिर के फ़िल्टर प्लांट होते हुए कन्हेरा मोड़ तक बायपास सड़क निर्माण जैसे कार्य किये जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियां तेज़ी से बढ़ेंगी । उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा रही है एवं 6 माह के भीतर में सभी कार्य पूरे किए जाने की योजना है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





