छत्तीसगढ़

23 वर्षों से पदोन्नति से वंचित वेतनमान में सुधार नहीं

Nilmani Pal
1 Oct 2023 7:17 AM GMT
23 वर्षों से पदोन्नति से वंचित वेतनमान में सुधार नहीं
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएँ कर्मचारी संघ के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग में कुष्ठ रोगियों सेवा करने वाले शासकीय कर्मचारी 23 वर्षो से लम्बित पदोंनति और वेतनमान में सुधार की 2 सूत्रीय मांग को लेकर महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर को राज्य में सभी सम्भाग मुख्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमन्त्री के नाम कमिश्नर को मांग पत्र सौपेंगे। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा ने दी है।

जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रमुख सलाहकार वीरेन्द्र नामदेव एवं प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा ने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनने के बाद कुष्ठ रोगियों की निरंतर सेवा करने वाले कर्मचारियों की सरकार की उपेक्षा से दुःखी और आक्रोशित है। 23 वर्षो से ध्यान आकर्षित करने आ रहे हैं हर स्तर छोटे- बड़े अधिकारी सहमत होकर भी समस्या के निदान में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी बिना पदोंनति लगातार रिटायर हो रहे हैं। नियम विपरीत पदोंनति के पदों को डाइंग केडर घोषित कर दिया गया है। इसी तरह वेतन विसंगति के सुधार के मामले में भी स्वास्थ्य संचालनालय के प्रस्ताव गत दो वर्षो से अनिर्णित मंत्रालय में लम्बित है। कर्मचारी संघ 23 वर्षो से महात्मा गांधी जी के जयंती 02 अक्टूबर और पुण्य तिथि 30 जनवरी को धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, चर्चा के माध्यम से सरकार ध्यान आकर्षित करता है, परंतु सरकार केवल कोरा आश्वासन देकर कर्मचरियों के साथ अन्याय कर रही है।

Next Story