छत्तीसगढ़

विभागीय परीक्षा का आयोजन 5 से 13 अगस्त तक

Nilmani Pal
8 May 2024 5:44 PM IST
विभागीय परीक्षा का आयोजन 5 से 13 अगस्त तक
x

नारायणपुर। जिला नारायणपुर संयुक्त कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के उन अधिकारियों के लिए (जिनके लिये विभागों द्वारा विभागीय परीक्षा निर्धारित की गई हो) विभागीय परीक्षा 05 अगस्त 2024 से 13 अगस्त तक किया जाना प्रस्तावित है।

इस हेतु जिले के सभी सरकारी विभागों को विभागीय परीक्षा कार्यक्रम की सूचना दी गई है। विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु जिले के इच्छुक अधिकारी 18 जून तक निर्धारित प्रारूप मेआवेदन कार्यालय कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर मे प्रस्तुत कर सकते हैं। विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु के विषयवार प्रश्न-पत्रों की मांग छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, सी-अनुभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर से प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story