छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू

Nil dhankar
7 July 2023 12:42 PM IST
नवा रायपुर में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू
x

रायपुर। 5 सूत्री मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते आज पूरे प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया है। नवा रायपुर के मंत्रालय और h.o.d. बिल्डिंग के तमाम सरकारी विभाग के कर्मचारी छुट्टी पर है । दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार मंत्रालय के तमाम कर्मचारी कामकाज ठप कर हड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा नया रायपुर मेें मौजूद दर्जन भर से ज्यादा सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी छुट्टी पर है।

कलेक्ट्रेट समेत अन्य जिला कार्यालयों के कर्मचारी भी हड़ताल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर दौरे को देखते हुए प्रशासन की तरफ से हड़ताल को रोकने की सख्त चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद सरकारी कर्मचारी कामकाज बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सरकारी कार्यालय में हड़ताल चल रही है। जिलों में यह कर्मचारी जिला मुख्यालय में और ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।


Next Story