छत्तीसगढ़

जैतखाम में तोड़फोड़, सतनामी समाज में भारी आक्रोश

Nil dhankar
18 May 2024 2:21 PM IST
जैतखाम में तोड़फोड़, सतनामी समाज में भारी आक्रोश
x

रायपुर। गिरौदपुरी धाम की घटना को लेकर पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने प्रेसवार्ता ली. उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा सरकार ने गिरौदपुरी के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है. भाजपा सरकार आने के बाद मेला समिति का राजनीतिकरण किया गया. मेला शुरू होने से पहले समिति की बैठक भी नहीं ली गई. असामाजिक तत्वों ने जैतखाम को काट दिया है.

गुरु रुद्र ने कहा, भाजपा सरकार से मांग करता हूं कि अतिशीघ्र उन दोषियों को पकड़ा जाए. कड़ी कार्रवाई की जाए. मैं गिरोधपुरी जाकर 11 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करूंगा. पूरे मामले की जांच की जाएगी. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर.

Next Story