छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में की नारेबाजी

Nil dhankar
8 Feb 2022 4:05 PM IST
पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में की नारेबाजी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष ने सिविल लाइन थाने में भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के विरुद्ध एफआइआर कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस प्रशासन एवं कांग्रेस पार्टी के साथियों से अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का प्रयास किया। इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने में एफआइआर करने और कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिस प्रकार भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस प्रशासन एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार अभद्र टिप्पणी की यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा मंत्री रुद्र गुरु से मिलने के लिए मुंगेली जिले से दो लोग आए थे। मंत्री से मिलने के बाद बाहर निकलकर अपने घर लौटने के समय भाजपा के लोगों ने दोनों से मारपीट की। दोनों युवकों की शिकायत पर गंज पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। जिससे भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ अन्य भाजपाइयों ने अभद्रता की और पुलिस से भी नोंकझोक की।


Next Story