छत्तीसगढ़

गंगरेल बांध जाने वाले मार्ग को पक्की सड़क बनाने की मांग

Janta Se Rishta Admin
23 Sep 2022 8:19 AM GMT
गंगरेल बांध जाने वाले मार्ग को पक्की सड़क बनाने की मांग
x

धमतरी। जिले में स्थित गंगरेल बांध सैलानियों के लिए पहली पंसद बनती जा रही है। जिसके चलते यंहा प्रदेश के कोने-कोने से लोग घूमने के लिए आते है। ऐसे में एक ही मार्ग होने से गंगरेल मार्ग में यातायात का दबाव भी बढ़ जाता है, जिसके कारण से आए दिन हादसे भी होते रहते है। जिसको देखते हुए स्थानीय लोग बरारी होकर गंगरेल बांध जाने वाले कच्ची मार्ग को पक्की सडक बनाने की मांग कर रहे है।

बता दे की इस मांग से पर्यटको के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में आसानी होगी। दरअसल रूद्री बैराज से ग्राम बरारी होते गंगरेल बांध के लिए करीब 4 किलोमीटर का एक कच्ची रास्ता है। अगर इस रास्ते का डामरीकरण कर दिए जाए जो गंगरेल बांध जाने सैलानियों को तो आसानी होगी। इसके साथ ही आसपास के गांव वालो को भी आने आने में सुविधा होगी।

स्थानीय लोगो ने बताया की बारिश के दिनो में इस रास्ते में चलना मुश्किल होता है। जिसके चलते रास्ते को पक्की बनाने की मांग कर रहे है। बहरहाल जिला प्रशासन इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जोडने की बात कह रहे है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta