
राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यहां कांग्रेस से पूर्व महापौर हेमा देशमुख भाजपा के प्रत्याशी की जीत के बाद उनका विजय तलक कर आरती करती नजर आ रही हैं। इस पर हेमा देशमुख ने कहा कि कोई दुश्मन भी घर आएगा तो उसका भी सम्मान करूंगी।
मामला राजनांदगांव नगर निगम के वार्ड 5 चिखली वार्ड का है। यहां से कांग्रेस नेता प्रदीप यादव की पत्नी सरोज यादव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ी थीं। उनके विपक्ष में भाजपा उम्मीदवार श्रुति लोकेश जैन खड़ी थीं। 15 जनवरी को जब मतगणना के बाद रिजल्ट आया तो भाजपा की श्रुति जैन विजयी हुईं।
इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को टैग किया है। उन्होंने कहा कि हेमा देशमुख ने पहले कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव हराया और उसके बाद भाजपा प्रत्याशी को घर बुलाकर उसका विजय तिलक कर रही हैं। उन्होंने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





