छत्तीसगढ़

राहुल गांधी को भूमि आवंटित करने की मांग

Nil dhankar
11 March 2023 10:48 AM IST
राहुल गांधी को भूमि आवंटित करने की मांग
x

बेमेतरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भूमि आवंटित करने अनुविभागीय अधिकारी को देवादास चतुर्वेदी ने पत्र लिखा है. लेटर में ये उल्लेख है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ प्रवास दिनांक 24. 25. 26 फरवरी को हुआ था जहां पर उनके द्वारा अपने उदबोधन मे अपने उम्र को 52 वर्ष बताया गया और निवेदन पूर्ववक यह स्वीकार किया गया कि मेरे उम्र 52 वर्ष हो गया मेरे पास अभी तक खुद का पक्का मकान नही है जहा पर मै निवास कर सकू ऐसा उसने अपने भाषण में कहा था।

अतः आप से आग्रह है कि नवागढ़ नगर पंचायत क्षेत्र अंर्तगत शासकीय भूमि सम्बलपुर रोड मे खसरा 659 नं, है जिससे उसके नाम पर 2.50 डीसमील जमीन आबंटित किया जाय जिससे केन्द्र सरकार का महत्व पूर्व योजना प्रधान मंत्री आवास का लाभ मिल सके सांसद राहुल गांधी जैसे गरीब का पक्का मकान मे रहने का सपना नरेन्द्र मोदी के पुरा हो सके।


Next Story