छत्तीसगढ़

दहेज में 5 लाख नगद और कार की मांग, शादी के दिन लड़का पक्ष ने दिया धोखा

Nil dhankar
26 March 2023 11:30 AM IST
दहेज में 5 लाख नगद और कार की मांग, शादी के दिन लड़का पक्ष ने दिया धोखा
x
छग

सूरजपुर। सूरजपुर के नारायणपुर गांव में दहेज लोभियों की करतूत ने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है। लड़की पक्ष के द्वारा शादी की तारीख पर सभी तैयारियां करने के बावजूद बरात लेकर नहीं पहुंचे। दूल्हा पक्ष, आखिरकार लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत कर लड़का पक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूरजपुर के नारायणपुर गांव में नुरुल खातून की शादी बड़वार गांव के गुलाम खालिक से 18 मार्च को तय हुई थी। शादी की तैयारियां शुरू हो गई। सैकड़ों कार्ड बांटे गए। सभी रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए। लड़की वाले ने अपनी पुस्तैनी जमीन बेचकर शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई। लेकिन अचानक 14 मार्च को लड़के वालों का फोन आया जिसमें 5 लाख रुपए नगद और एक कार की मांग की गई।

लड़की वालो ने अपनी मजबूरी बताई बावजूद इसके लड़के वाले नहीं माने और बरात लाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़का पक्ष में लड़की के भाई शकील पर दूल्हे के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है। अप पुलिस वाले लगातार शकील और उसके परिवार वालों को परेशान कर रहे हैं। इस पूरे मामले की शिकायत रामानुज नगर पुलिस थाने में की गई। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है। वहीं इस पूरे मामले की जांच मुस्लिम समाज के द्वारा भी की गई है, जिसमें लड़का पक्ष को दोषी पाया गया है और उन पर सामाजिक रूप से कार्रवाई की बात कही जा रही है। पीड़ित लड़की नुरुल खातून की मां जीवित नहीं है। उनका भाई मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है। शादी की वजह से उसने अपना पुश्तैनी जमीन बेच दिया। उसकी जमीन भी बिक गई और बहन की शादी नहीं हो पाई। उन पुलिस भी दोषियों पर कार्यवाही करने की बजाय लड़की पक्ष को परेशान करने में जुटे हुए हैं।

Next Story