छत्तीसगढ़

मुतवल्ली अशफाक कुरैशी से इस्तीफा की मांग

Nil dhankar
19 Nov 2024 9:17 AM IST
मुतवल्ली अशफाक कुरैशी से इस्तीफा की मांग
x

कलेक्टर - एसपी से भी शिकायत

रायपुर। मुतवल्ली अशफाक कुरैशी से इस्तीफा की मांग तेज हो गई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को लोक जनशक्ति पार्टी के लेबर सेल ने पत्र लिखा है। जिसमें उल्लेखित है कि दैनिक समाचार पत्र “जनता से रिश्ता" में दिनांक 04.11.2024 को पेज नं.12 एवं 05.11.2024 को पेज नं. 11 पर यह खबर प्रकाशित हुई है कि आखिरकार बैजनाथपारा की जमीन पर मुतवल्ली का कब्जा है। यह खबर बिलकुल 100 प्रतिशत सत्य व सही है। रिजवानी सिद्धिकी व उनके परिवार वालों ने बैजनाथपारा मदरसा रोड वाली जमीन (भूमि) को उत्कल समाज के 11 परिवार के लोगों को यह सोच समझकर रहने के लिए दिया गया था कि जमीन की देख-रेख होती रहेगी इनको यह भी मालूम नहीं था कि अशफाक कुरैशी (डॉ. भाई) अपने पूर्व सरकार के कुछ कांग्रेसी नेताओं और अपनी गुण्डागर्दी के दम पर यह जमीन (भूमि) को खाली कराकर अपना अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

इसीप्रकार अशफाक कुरैशी ( डॉ. भाई) की गुण्डागर्दी ( दादागिरी ) इतनी बढ़ गई है कि छोटापारा, बैजनाथपारा मस्जिद के वफ्फ सम्पत्ति के जो कई वर्षो से काबिज किरायेदारों को जबरदस्ती खाली करने व किराये बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है और इन सब कार्यों में कुछ कांग्रेसी नेता व कुछ रसूखदार व्यक्ति शामिल है जिसकी शैह पर अशफाक कुरैशी (डॉ. भाई) गुण्डागर्दी (दादागिरी ) करता है। छोटापारा बैजनाथपारा मस्जिद कमेटी व जमातियों से गुजारिश है कि इस अशफाक कुरैशी (डॉ.भाई) जो किसी भी लोगों की जमीन पर अपना अवैध रूप से कब्जा कर उस जमीन मालिक को जबरदस्ती परेशान करना व मस्जिद की वफ्फ सम्पत्ति पर काबिज किरायेदारों को जबरदस्ती परेशान व हलाकान करने का यह कार्य बहुत जोर-शोर से चल रहा है, छोटापारा बैजनाथ पारा मस्जिद में नेतागिरी व राजनैतिक का जोर-शोर बहुत तेजी से चल रहा है।





Next Story