छत्तीसगढ़

शिक्षक से 5 लाख की फिरौती की मांग, आरोपी ने उनके बच्चों को भी जान से मारने की दी धमकी

Nil dhankar
3 Dec 2021 4:06 PM IST
शिक्षक से 5 लाख की फिरौती की मांग, आरोपी ने उनके बच्चों को भी जान से मारने की दी धमकी
x
CG NEWS

महासमुंद। महासमुंद जिला अंतर्गत बसना ब्लॉक में पदस्थ एक शिक्षक को एक धमकी भरा खत मिला है। इस खत में शिक्षक से 5 लाख की फिरौती की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिक्षक को मिला खत अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फेंका था, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक शिक्षक जगन्नाथ प्रसाद को एक खत मिला है। यह खत किसी अज्ञात ने उनके घर पर फेंका है। शिक्षक जगन्नाथ प्रसाद बसना ब्लॉक के शिक्षा विभाग में नोडल अधिकारी के तौर पर पदस्थ हैं। इस खत में 5 लाख रुपए की डिमांड की गई है। पैसे नहीं दिए जाने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

पुलिस में शिकायत करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 506 के तहत अपराध कायम कर लिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक शिक्षक जगन्नाथ प्रसाद बसना ब्लॉक में पदस्थ हैं, तो उनके बच्चे उनसे अलग भिलाई में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षक की एक बेटी और एक बेटा होना बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी भिलाई पुलिस को भी दी गई है, ताकि बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा सके, वहीं मामले में पुलिस आरोपियों को तलाशने का काम कर रही है।


Next Story