छत्तीसगढ़

देह व्यापार रैकेट चलाने वालों से पैसे की मांग, SI पर गिरी गाज

jantaserishta.com
4 Dec 2024 2:17 PM IST
देह व्यापार रैकेट चलाने वालों से पैसे की मांग, SI पर गिरी गाज
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर में सैक्स रैकेट चलाने वालों से पैसे की मांग करने वाले SI को एसपी रजनेश सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है। मामला मोपका चौकी का है। इसके साथ ही उन्होंने कोटा टीआई को भी बदल दिया है। मंगलवार की शाम जारी आदेश में एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है।
बताया जा रहा है कि, सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी में पिछले महीने सैक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिसमें नेपाल, पश्चिम बंगाल की लड़कियां भी गिरफ्तार हुईं थी। तब चौकी प्रभारी और एसआई रामनरेश यादव पर सैक्स रैकेट चलाने वालों से पैसे की मांग करने का आरोप लगा था।
इसकी जानकारी मिलने पर एसपी रजनेश सिंह ने उसे दफ्तर बुलाकर पूछताछ भी की थी। लेकिन, एसआई यादव ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इस मामले में एक ऑडियो भी एसपी को दिया गया। इससे नाराज एसपी ने एसआई रामनरेश यादव को मोपका चौकी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story