छत्तीसगढ़

प्राचार्य को बर्खास्त करने की मांग, छेड़खानी और बदतमीजी से परेशान है छात्राएं

Nil dhankar
12 Sept 2023 3:28 PM IST
प्राचार्य को बर्खास्त करने की मांग, छेड़खानी और बदतमीजी से परेशान है छात्राएं
x
छग

गरियाबंद। छुरा के निजी गर्ल्स छात्रावास में नाबालिग छात्राओं के साथ हुए छेड़छाड़ और दैहिक शोषण के मामले की जांच चल ही रही थी कि मंगलवार को गरियाबंद ब्लॉक के मरदाकला में एक और शिक्षक पर छात्राओं पर बुरी नजर रखने का मामला सामने आया है.

मरदाकला हाई स्कूल में पदस्थ प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे पर उसी संस्थान के छात्राओं ने बेड टच, छेड़खानी का आरोप लगाया है. इस पर आज हाई स्कूल के 20 से भी ज्यादा छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य की लिखित शिकायत की है. जिसमें बताया गया है कि 8 सितम्बर को प्राचार्य द्वारा छात्राओं से छेड़खानी और बदतमीजी की है. आगे लिखा है कि इसके पहले भी कई छात्राएं प्राचार्य के इस करतूत की शिकार हो चुकी हैं.

Next Story