छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए नए भवन बनाने की मांग

Nil dhankar
8 Jun 2023 12:34 PM IST
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए नए भवन बनाने की मांग
x

कोरिया। जिले का पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपने खुद के एक भवन को तरस रहा है। विकास के तमाम दावे किए जाते हो पर पिछले पच्चीस सालों में एसपी कार्यालय का एक भवन नहीं बन पाया है। पच्चीस मई उन्नीस सौ अंठानबे को सरगुजा से अलग होकर कोरिया जिला अस्तित्व में आया था। तबसे यहां एसपी कार्यालय का भवन उन्नीस सौ इकतीस में बने रियासतकालीन भवन में संचालित हो रहा है।

जगह की कमी और जर्जर हो चुके इस भवन में यहां पदस्थ कर्मचारी किसी तरह काम करते है । भवन के जर्जर होने के कारण यहां इन दिनों सीलिंग के रेनोवेशन का काम भी चल रहा है।


Next Story