छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में SET परीक्षा कराने की मांग, सांसद ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
jantaserishta.com
24 Sept 2025 8:55 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को न्याय और समान अवसर देने के लिए राज्य में SET परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा में होने वाली 700 शिक्षकों की भर्ती से पहले उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर, भर्ती से पहले SET परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।
अपने पत्र में सांसद बृजमोहन ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं और अभ्यर्थियों को लंबे समय से SET (State Eligibility Test) परीक्षा के अनियमित आयोजन की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्षों में अब तक मात्र 06 बार ही SET परीक्षा आयोजित की गई है (वर्ष 2006, 2013, 2017, 2018, 2019 एवं 2023)। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर NET परीक्षा हर छह माह में नियमित रूप से आयोजित होती है।
इस असमानता के कारण छत्तीसगढ़ के SET पात्रता प्राप्त युवाओं को NET पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों की तुलना में कम अवसर मिलते हैं। यही वजह है कि राज्य के रिक्त पदों पर स्थानीय अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर नहीं मिल पाता।
वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत लगभग 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। ऐसे में इन पदों पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्राथमिकता और अवसर देने के लिए SET परीक्षा का नियमित आयोजन अत्यंत आवश्यक है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस विषय पर माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि,“छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को न्याय और समान अवसर देने के लिए राज्य में SET परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए। इससे न केवल राज्य के युवाओं को अवसर मिलेगा बल्कि उच्च शिक्षा विभाग को भी योग्य और प्रतिभावान अभ्यर्थी मिल सकेंगे।”
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री से निवेदन किया है कि आगामी भर्ती प्रक्रिया से पहले ही SET परीक्षा आयोजित कर राज्य के युवाओं को लाभान्वित किया जाए।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़बृजमोहन अग्रवालChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsBrijmohan Agarwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





