छत्तीसगढ़

आरक्षक की गिरफ्तारी की मांग, भगवान श्रीकृष्ण पर की थी अभद्र टिप्पणी

Nil dhankar
26 Aug 2022 2:54 PM IST
आरक्षक की गिरफ्तारी की मांग, भगवान श्रीकृष्ण पर की थी अभद्र टिप्पणी
x

बिलासपुर। राजनांदगांव जिला में पदस्थ पुलिसकर्मी ने भगवान श्री कृष्ण के खिलाफ इंटनेट मीडिया में अभद्र टिप्पणी की। इसके विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा है। दोषी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।

सर्व यादव समाज के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन थाना लालबाग जिला राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक महेन्द्र बसोड़ ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति आपत्ति जनक टिप्पणी और अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया है। इससे हिन्दू संगठन के आस्था प्रभावित हुआ है। आरक्षक ने जानबूझकर यादव समाज सहित संपूर्ण हिन्दू समाज के धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस संबंध में यादव समाज के पदाधिकारियों ने स्थानीय थाने में कार्यवाही के लिए सूचना दी है। जिसमें पुलिस विभाग द्वारा सिर्फ निलंबन की कार्यवाही की गई।

सर्व यादव समाज ने आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की है। भगवान कृष्ण के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने से धार्मिक माहौल खराब हुआ है। इससे हिंसा भी हो सकती है। सामाजिक माहौल बेहतर बनाने के लिए आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज करना बहुत जरूरी है।

Next Story