छत्तीसगढ़
खुर्सीपार में अवैध गतिविधियों और अपराध पर कार्यवाही की मांग, क्षेत्रवासी पहुंचे जनदर्शन
Shantanu Roy
10 Jun 2026 6:50 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 124 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली और उक्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गतिविधियों एवं अपराधों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि देवार मोहल्ला क्षेत्र में लंबे समय से चिट्टा, गांजा, शराब और कबाड़ जैसे अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों को डराने-धमकाने, मारपीट, लूटपाट तथा अवैध वसूली जैसी घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण बना हुआ है। साथ ही शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और बाहरी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की भी शिकायत की गई है। मोहल्लेवासियों ने मामले की विस्तृत जांच कर संबंधित लोगों का भौतिक सत्यापन कराने तथा अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने एडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
वार्ड क्रमांक 53 न्यू आदर्श नगर, महाराजा चौक से बोरसी रोड क्षेत्र के रहवासियों ने होटल द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और मुख्य मार्ग को बाधित किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि होटल के सामने वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर पानी डालने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस पर कलेक्टर ने कमिश्नर नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। चरोदा स्थित मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी द्वारा भीषण गर्मी के दौरान शासन के निर्देशों के विपरीत स्कूल संचालित किए जाने की शिकायत की। आवेदक ने बताया कि बच्चों को सुबह से दोपहर तक स्कूल बुलाकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन अपनी फीस वसूलने के लालच में बच्चों और पालकों पर स्कूल आने का अनैतिक दबाव बना रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





