छत्तीसगढ़
पुल की मांग, खतरे में जान! बच्चे जान हथेली पर रखकर पहुंच रहे स्कूल
jantaserishta.com
20 Aug 2026 9:46 AM IST

x
देखें वीडियो.
सरगुजा: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच सरगुजा जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच लखनपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पुल के अभाव में स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करने के लिए मजबूर हैं।
मामला लखनपुर क्षेत्र के तुनगुरी अहीरपारा का है। यहां पुल नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उफनते नाले को पार करना पड़ता है। लगातार बारिश के चलते नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
सामने आए वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान नाले का बहाव काफी तेज हो जाता है, बावजूद इसके बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





